ePaper

Dhanbad News : जामाडोबा किसान समूह ने मछली पालन कर जिंदगी बदली

Updated at : 26 Jul 2025 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : जामाडोबा किसान समूह ने मछली पालन कर जिंदगी बदली

Dhanbad News : जामाडोबा किसान समूह ने मछली पालन कर जिंदगी बदली

विज्ञापन

Dhanbad News : टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रयास से जामाडोबा में किसानों ने वर्ष 2019 से अपनी ज़िंदगी बदलने की दिशा में लगातार काम किया. खनन प्रभावित इलाके के उमेश कुमार सिंह, दिनेश सिंह, राज कुमार राजवार, नीरज कुमार, नरेश कुमार, कृति महाला, विशाल कुमार, देवा विश्कर्मा, अंकुश कुमार ने मिलकर मत्स्य पालन समिति, कालीमेला डुंगरी नामक समूह बनाया. उनमें से उमेश कुमार सिंह ने अपने 200×200 फीट के, महज 3 फीट गहरे तालाब में फाउंडेशन से प्रेरित होकर मछली पालन शुरू किया. इसके लिए प्रशिक्षण भी लिया. प्रशिक्षण के बाद, धनबाद मत्स्य विभाग ने उसकी मदद के लिए रोहू, कतला और मृगल प्रजाति की मछली का चारा के 10 पैकेट और मछली पकड़ने के जाल उपलब्ध कराये. फाउंडेशन ने उनके तालाब की गहराई बढ़ाकर छह फीट करने में भी सहायता की. उससे उसे थ्री-लेयर फिश फार्मिंग शुरू करने का अवसर मिला. एक ऐसी पद्धति जिसमें तालाब की अलग-अलग गहराई में विभिन्न प्रजातियों की मछलियों को पालकर उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की जाती है. वित्त वर्ष 2024-25 में टाटा स्टील के सहयोग से उसने एक तालाब का निर्माण किया. इसी तालाब से उसे वार्षिक तीन से साढ़े तीन लाख की आय प्राप्त हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola