मुगमा : गबन मामले में जांच शुरू, कई कर्मियों पर गिर सकती है गाज

विद्युत विभाग : गबन की जांच के लिए बनी कमेटी
निरसा-मुगमा. बिजली अनुमंडल क्षेत्र के मुगमा स्थित कंचनडीह सब स्टेशन में आइडिया इंफिनिटी आइटी सॉल्यूशन कंपनी के कर्मी द्वारा किये गये लाखों रुपये के गबन मामले में जांच शुरू हो गयी है. इस मामले में अन्य कई कर्मियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है. मामले का खुलासा होने के बाद विभाग द्वारा स्थानीय व जिला स्तर पर कमेटी गठित की गयी. सोमवार को कितने पैसा गबन हुआ इसकी जानकारी बैंक से निकाली गयी है. जानकारी के अनुसार फरवरी से अब तक 24 लाख 68 हजार रुपये के गबन का मामला सामने आया है. मामले को लेकर एक रिपोर्ट कंचनडीह सब स्टेशन के एसडीओ महेश महतो ने देर शाम अधिकारियों को सौपी. वहीं दूसरी ओर कंपनी की ओर से एक माह के अंदर जेबीवीएनएल को उक्त रकम वापस करने के लिखित दी गयी है. दूसरी ओर अगले आदेश तक कंपनी ने लेखापाल को कार्य से मुक्त रखा है. इधर, जेबीवीएनएल भी अपने एइ व लेखापाल के खिलाफ जांच कर रही है. मालूम हो कि उक्त आरोपित कर्मी द्वारा गबन किये गये पैसा को आइपीएल के सट्टा में लगाने की बात सामने आयी है. पुलिस ने आरोपित युवक विशाल कुमार से पूछताछ की. पुलिस का मानना है कि एक व्यक्ति के द्वारा इतनी बड़ी रकम की हेराफेरी नहीं की जा सकती है. थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने कहा कि पुलिस इस मामले के तह तक जायेगी. वहीं दूसरी ओर विद्युत विभाग के जीएम अशोक कुमार सिन्हा ने कहा कि स्थानीय स्तर पर इसकी जांच चल रही है. मुख्यालय भी इस मामले को लेकर गंभीर है. विभागीय अधिकारी व कर्मी की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










