Dhanbad News: अंतरराष्ट्रीय सैन्य प्रतिनिधिमंडल ने किया मुनीडीह कोलियरी का दौरा

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: अंतरराष्ट्रीय सैन्य प्रतिनिधिमंडल ने किया मुनीडीह कोलियरी का दौरा

अंतरराष्ट्रीय सैन्य प्रतिनिधिमंडल ने कोयला उत्पादन की आधुनिक तकनीक, सुरक्षा मानक, वेंटिलेशन सिस्टम और कोयला खनन प्रक्रिया की ली जानकारी.

विज्ञापन

देश की सबसे गहरी कोयला खदानों में शुमार बीसीसीएल की मुनीडीह कोलियरी का बुधवार को एक उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय सैन्य प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया. प्रतिनिधिमंडल में भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इथियोपिया, बांग्लादेश, फ्रांस, ब्राजील और जापान के सैन्य अधिकारी शामिल थे. मेजर जनरल हरतेज सिंह बजाज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने करीब 500 मीटर गहराई तक भूमिगत खदान का निरीक्षण कर कोयला उत्पादन की आधुनिक तकनीक, सुरक्षा मानक, वेंटिलेशन सिस्टम और कोयला खनन प्रक्रिया की जानकारी ली.

सीएमडी ने अतिथियों को किया सम्मानित

इस अवसर पर बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने अतिथियों को अंगवस्त्र व कोयला बॉल भेंट कर सम्मानित किया. मौके पर पश्चिमी झरिया क्षेत्र के जीएम अरिंदम मुस्ताफी, परियोजना पदाधिकारी सुनील कुमार पांजा, कोलियरी मैनेजर डॉ सनी राव, कोलियरी इंजीनियर मनीष कुमार, एरिया पर्सनल मैनेजर कुमारी वर्षा एवं एरिया सेफ्टी ऑफिसर विद्या शंकर बर्णवाल समेत अन्य अधिकारियों ने तकनीकी जानकारी दी. प्रतिनिधिमंडल में एयर कमोडोर फेलिक्स पैट्रिक पिंटो समेत कई ब्रिगेडियर स्तर के भारतीय अधिकारी, इथियोपिया के ब्रिगेडियर जनरल सेबसाइड दुबा उनतिसो, बांग्लादेश के कमोडोर मो. अशरफुज्जमां समेत अन्य देशों के कर्नल स्तर के अधिकारी शामिल थे.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola