अंतर विद्यालय वालीबॉल लीग चैंपियनशिप आज से
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

धनबाद जिला के 21 स्कूलों के 260 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. लीग चैंपियनशिप का पहला मुकाबला सुबह 7:00 बजे से दो वॉलीबॉल कोर्ट में होगा.
विज्ञापन
धनबाद.
धनबाद जिला वाॅलीबाॅल संघ की ओर से हीरापुर चिल्ड्रन पार्क में स्थित वाॅलीबॉल कोचिंग सेंटर स्टेडियम में सोमवार से 24 व अंतर विद्यालय स्व पीएन कपूर अंडर 19 बालक ट्रॉफी व स्व शिवरानी कपूर अंडर-19 बालिका ट्रॉफी तथा 14 वर्ष से कम आयु वर्ग वालीबॉल लीग चैंपियनशिप होगा. इसमें धनबाद जिला के 21 स्कूलों के 260 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. लीग चैंपियनशिप का पहला मुकाबला सुबह 7:00 बजे से दो वॉलीबॉल कोर्ट में होगा. सभी लीग मैच बेस्ट ऑफ थ्री सेट्स तथा 15 प्वाइंट का खेल होगा. खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन समर वालीबॉल कोचिंग कैंप के लिए होगा. उक्त कैंप वॉलीबॉल स्टेडियम में होगा. उक्त जानकारी जिला वालीबाल संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने दी.हरि मंदिर व्यायामशाला में खुला वेट लिफ्टिंग सेंटर :
धनबाद जिला वेटलिफ्टिंग संघ को एक सेट वेट लिफ्टिंग इक्विपमेंट्स दिया गया है. वेट लिफ्टिंग खेल के विकास के लिए हरि मंदिर स्थित व्यायामशाला क्लब में रखा गया है. रविवार को इसका उद्घाटन किया गया. मौके पर धनबाद जिला वेट लिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष आशुतोष दत्त पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद, उपाध्यक्ष रोनी प्रहलाद, ऋषिकांत भारती. विश्वनाथ यादव (पप्पू), प्रभाष पांडेय (मंटू), अभिषेक कुमार पांडेय, शशिकांत पांडेय व कई खिलाड़ी मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










