Dhanbad News: कला भवन इंडोर स्टेडियम और मेगास्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का होगा नवीनीकरण

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: कला भवन इंडोर स्टेडियम और मेगास्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का होगा नवीनीकरण

डीएमएफटी फंड से कला भवन इंडोर स्टेडियम और मेगास्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नवीनीकरण किया जायेगा. इसके लिए खेल विभाग ने डीसी को प्रस्ताव भेजा था.

विज्ञापन

धनबाद.

धनबाद जिले में खेल के आधारभूत संरचना को सशक्त बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. कला भवन इंडोर स्टेडियम व मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नवीनीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी. इसके लिए डीएमएफटी फंड से वित्तीय सहायता मांगी गई है. जिला खेल विभाग ने उपायुक्त को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा था. नवीनीकरण कार्यों में इंडोर स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट की मरम्मत, दोनों स्थानों पर लाइटिंग सिस्टम को बेहतर बनाना, साफ-सुथरे व आधुनिक शौचालय, खिलाड़ियों के लिए जिम की सुविधा व अन्य बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है. जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिला इंजीनियरिंग विंग द्वारा इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है. डीपीआर तैयार होने के बाद खेल विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

जिले के खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

इस पहल से जिले के खिलाड़ियों को कई फायदे होंगे. बेहतर लाइटिंग व कोर्ट सुविधा से वे दिन-रात अभ्यास कर सकेंगे. शौचालय व जिम जैसी आवश्यक सुविधाएं मिलने से खिलाड़ियों की शारीरिक और मानसिक तैयारी में सुधार होगा. जिले के खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola