Indian Railways Gift: गढ़वा को रेलवे की सौगात, नगर उंटारी स्टेशन पर रुकने लगी रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

Updated:
विज्ञापन

रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के नगर उंटारी स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ करते सांसद विष्णु दयाल राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Indian Railways Gift: गढ़वा जिले के यात्रियों के लिए खुशखबरी है. अब नगर उंटारी स्टेशन पर रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रुकेगी. रविवार को पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ किया.

विज्ञापन

Indian Railways Gift: धनबाद, वेंकटेश शर्मा-झारखंड के गढ़वा जिले के लोगों को रेलवे ने सौगात दी है. रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अब नगर उंटारी स्टेशन पर ठहरेगी. इससे इस इलाके के यात्रियों के लिए नयी दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा. रविवार को पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ किया.

विज्ञापन

सांसद विष्णु दयाल राम ने दिखायी हरी झंडी


पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने नगर उंटारी स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर इसके ठहराव का शुभारंभ किया. इस अवसर पर मंडल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: Ration Card e-KYC: जामताड़ा में ई-केवाईसी में लापरवाही पर एक्शन, राशन डीलरों को शोकॉज

रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का टाइम टेबल


गाड़ी संख्या 12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अब 21:45 बजे नगर उंटारी स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 21:47 बजे प्रस्थान करेगी. गाड़ी संख्या 12454 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस 04:13 बजे नगर उंटारी स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 04:15 बजे प्रस्थान करेगी.

ये भी पढ़ें: शिक्षा और शोध के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही धनबाद की BBMKU, स्थापना दिवस पर बोले वीसी डॉ राम कुमार सिंह

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: 10 दिनों में 5 बच्चों को निगल गयी रहस्यमयी बीमारी, आदिम जनजाति समुदाय में दहशत

ये भी पढ़ें: लोहरदगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से तीन की मौत, ड्राइवर और खलासी फरार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola