रेल यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, ये ट्रेनें 3 महीने तक रहेंगी रद्द, पूरी लिस्ट यहां देखें

Indian Railways
Indian Railways: सर्दी के मौसम में रेलवे बहुत सी ट्रेनों को रद्द कर देता है. आपने भी घूमने का प्लान बनाया है, तो कैंसल ट्रेन की लिस्ट पहले चेक कर लें.
Indian Railways: सर्दी का मौसम आने वाला है. ऐसे में कोहरा का होना लाजिमी है. कोहरे होगा, तो ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होगा ही. सो भारतीय रेलवे ने अभी से ट्रेनों को रद्द किए जाने का शेड्यूल जारी कर दिया है. यानी आने वाले दिनों में रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी. खासकर झारखंड के रेल यात्रियों की.
ट्रेनों के रद्द होने, आंशिक समापन की दी जानकारी
धनबाद और गोमो स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों के बीच में रद्द किया गया है. इसकी सूचना भारतीय रेलवे की ओर से जारी कर दी गयी है, ताकि दिसंबर में उन स्टेशनों के लिए लोग ट्रेन में अपनी बुकिंग नहीं करायें. रेलवे की ओर से 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द/आंशिक रूप से रद्द तथा कुछ ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कटौती की गयी है.
परिचालन के दिनों में कमी कर के चलायी जाने वाली ट्रेनें
1 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक प्रारंभिक स्टेशन से खुलने वाली ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी की गयी है. 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस प्रत्येक मंगल, गुरु एवं शनिवार को रद्द रहेगी. 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस – प्रत्येक बुध, शुक्र एवं रविवार को रद्द रहेगी.
झारखंड विधानसभा की ताजा खबरें यहां पढ़ें
आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें
12177 हावड़ा-मथुरा जंक्शन चंबल एक्सप्रेस 6 दिसंबर 2024 से 10 जनवरी 2025 तक आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन के बीच रद्द रहेगी. 12178 मथुरा जंक्शन-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2024 से 6 जनवरी 2025 तक मथुरा जंक्शन और आगरा कैंट के बीच रद्द रहेगी.
ये ट्रेनें कब से कब तक रद्द रहेंगी, पूरी लिस्ट देखें
- 12873 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 तक रद्द रहेगी
- 12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस 3 दिसंबर 2024 से 10 जनवरी 2025 तक रद्द रहेगी
- 22857 संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2024 से 6 जनवरी 2025 तक रद्द रहेगी
- 22858 आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस 3 दिसंबर 2024 से 7 जनवरी 2025 तक रद्द रहेगी
- 22858 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस 2 दिसंबर 24 से 26 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी
- 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस 4 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी
Also Read
छठ और दीपावली पर पूर्व रेलवे ने चलायी 40 विशेष ट्रेनें, जानें कहां से खुलेंगी, कहां तक जाएंगी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




