Dhanbad News : केलियासोल में नागरिक समिति का बेमियादी धरना समाप्त

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : केलियासोल में नागरिक समिति का बेमियादी धरना समाप्त

Dhanbad News : केलियासोल में नागरिक समिति का बेमियादी धरना समाप्त

विज्ञापन

Dhanbad News : कालूबथान. केलियासोल नागरिक समिति का 20 सूत्री मांगों को लेकर केलियासोल प्रखंड सह कार्यालय कार्यालय में बेमियादी धरना गुरुवार को सीओ के साथ बैठक के बाद समाप्त हो गया. समिति के लोग मांगों को लेकर 130 अप्रैल से धरना दे रहे थे. जेएलकेएम नेता अशोक मंडल के नेतृत्व में मांगों को लेकर सीओ के साथ चर्चा हुई. सीओ अशोक कुमार सिन्हा ने कहा कि इस संबंध में पुन: 25 अप्रैल को बैठक की जायेगी. सभी विभागों के अधिकारी को पत्र के माध्यम से बुलाया जायेगा. अशोक मंडल ने कहा कि अगर मांगों पर पहल नहीं हुई, तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा. मौके पर नागरिक समिति के अध्यक्ष विजय सोरेन उर्फ ठाकुर मांझी, सचिव दिल मोहम्मद, जेएलकेएम के जिलाध्यक्ष शक्ति नाथ महतो, सचिव सलाउद्दीन अंसारी, एकलाक अंसारी, गोपाल भारती, निताई चटर्जी, मो जियाउल, सोमनाथ महतो, दुलाल चक्रवर्ती, प्रसनजीत सिंह, राजू झा, फारुक अंसारी सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola