Dhanbad News : आइआइटी आईएसएम को मिला बेस्ट इंस्टीट्यूट फॉर फोस्टरिंग आइपी और इनोवेशन का सम्मान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

एएसोचैम ने 2024 के लिए आइआइटी आइएसएम को दिया है यह सम्मान
विज्ञापन
धनबाद.
आइआइटी आइएसएम ने अपने नाम एक और उपलब्धि कर ली है. एसोसिएटेड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एएसोचैम) द्वारा आयोजित चौथे आइपी एक्सीलेंस अवॉर्ड्स और ग्लोबल आइपी कॉन्क्लेव 2024 में बेस्ट इंस्टीट्यूट फॉर फोस्टरिंग इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (आइपी) और इनोवेशन के रूप में सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार समारोह तीन दिसंबर 2024 को नयी दिल्ली में आयोजित किया गया था. समारोह में आइआइटी आइमएसएम की ओर से डॉ अनिंद्या रॉय चौधरी, आइपीआर चेयर और पेटेंट अटॉर्नी ने इस सम्मान को ग्रहण किया.बौद्धिक संपदा के बदलते परिदृश्य पर रखी चर्चा :
मौके पर डॉ चौधरी ने भविष्य में देश में बौद्धिक संपदा के बदलते परिदृश्य और इसकी आवश्यकता पर अपने विचारों को रखा. साथ ही डॉ चौधरी ने आइपी चुनौतियां और व्यवसायीकरण विषय पर एक पैनल चर्चा में भाग लिया, जहां उन्होंने प्रतिष्ठित पैनलिस्टों के साथ विचार-विमर्श करते हुए मूल्यवान दृष्टिकोण प्रस्तुत किया. इसे लेकर निदेशक प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त की और सभी शिक्षकों को बधाई दी है. विशेष कर संस्थान में आइपी और इनोवेशन पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने में प्रो आलोक दास (डीन – इनोवेशन, इनक्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप) और प्रो आर आनंद (प्रभारी – इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप) को उनके योगदान के लिए बधाई दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










