Dhanbad News: टुंडी में एंबुलेंस से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: टुंडी में एंबुलेंस से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

Dhanbad News: गिरिडीह के रास्ते बिहार ले जायी जा रही थी शराब

विज्ञापन

Dhanbad News: टुंडी पुलिस ने टुंडी थाना गेट के पास चेकिंग के दौरान एंबुलेंस (यूपी-एटी 1910) से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है. पुलिस ने एंबुलेंस चालक बलियापुर के करमाटांड़ गांव निवासी प्रकाश रवानी, पिता हीरालाल रवानी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने एंबुलेंस से विभिन्न ब्रांड के 885 बोतल शराब जब्त की है. गिरफ्तार चालक प्रकाश ने बताया कि एंबुलेंस दूसरा चालक लेकर जा रहा था, उसने गोविंदपुर में एंबुलेंस उसे हैंडओवर करते हुए कहा कि गिरिडीह लेकर जाना है. वहां से बिहार जाना था. थाना प्रभारी उमा शंकर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एंबुलेंस से अवैध शराब गिरिडीह ले जा रही है. चेकिंग के दौरान एंबुलेंस को पकड़ा गया. चेकिंग में एएसआइ कन्हैया मंडल, सुधीर कुमार, एसआइ कृष्ण पाहन आदि शामिल थे. उल्लेखनीय है कि बिहार में शराब बंदी के बाद गिरिडीह के रास्ते तस्करों द्वारा अवैध शराब बिहार भेजी जा रही है. इससे पहले भी कई बार शराब जब्त की जा चुकी है.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola