ePaper

Dhanbad News:शॉर्ट-सर्किट से घर में लगी आग, तीन लाख की क्षति

Updated at : 21 Sep 2024 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News:शॉर्ट-सर्किट से घर में लगी आग, तीन लाख की क्षति

Dhanbad News: गोविंदपुर के बागसुमा मोदी टोला में शुक्रवार को शॉर्ट-सर्किट से घर में आग लगने से करीब तीन लाख की संपत्ति जल गयी.

विज्ञापन

Dhanbad News: गोविंदपुर के बागसुमा मोदी टोला में शुक्रवार को शॉर्ट-सर्किट से घर में आग लगने से करीब तीन लाख की संपत्ति जल गयी. Dhanbad News: गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बागसुमा, मोदी टोला में अंजना मोदी के घर में शुक्रवार को शॉर्ट-सर्किट से आग लग गयी. घटना में घर समेत करीब तीन लाख की संपत्ति जल गयी. अंजना घटना के समय स्कूल गयी थी. वह स्कूल में रसोइया का काम करती है. उसके घर में आग की लपटें उठते देख ग्रामीणों ने उसे सूचना दी और आग बुझाने में जुट गये. कुएं से पानी खींच कर लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न हीं मिली. इसके बाद मुखिया निमाई चंद्र महतो को सूचना दी गयी. मुखिया ने गोविंदपुर पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी. लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग किसी तरह बुझा दी. हालांकि, तब तक घर में रखे सारे सामान जल गये. मुखिया ने अंजाना मोदी को अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने का भरोसा दिया है. अंजाना के पति का निधन हो चुका है. उसके दो बच्चे हैं. उसने गोविंदपुर अंचल प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola