Dhanbad News: गोपीनाथपुर में दो भट्ठा संचालकों के गुर्गों भिड़े, एक घायल, फायरिंग
Updated at : 20 Feb 2025 1:36 AM (IST)
विज्ञापन

Dhanbad News: निरसा थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर में मंगलवार की रात डेढ़ बजे कोयला तस्करी को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गयी.
विज्ञापन
Dhanbad News: निरसा थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर में मंगलवार की रात डेढ़ बजे कोयला तस्करी को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गयी.
Dhanbad News: निरसा थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर के लतीफबाबू पुल के समीप मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे अवैध कोयला को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. वर्चस्व जमाने के लिए चार राउंड फायरिंग भी की. मारपीट में एक युवक के घायल होने की सूचना है. बताया जाता है कि पलसिया खुदिया नदी किनारे खुलेआम कोयले का अवैध खनन किया जा रहा है. वहां से कोयला को शाम होते ही ट्रैक्टर के माध्यम से पुल पार कर गोपीनाथपुर मुंडाधौड़ा जोड़िया किनारे स्थित भट्ठा में खपाया जाता है. उसका विरोध लेदाहरिया स्थित भट्ठा संचालकों के गुर्गों ने किया. कहा कि नदी इस पार से किसी भी कीमत पर कोयला नहीं ले जाने दिया जायेगा. इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. सभी लाठी डंडा से लैस थे. उसमें एक नुपुर नामक युवक घायल हो गया.कापासारा जंगल में भारी पैमाने पर हो रहा अवैध खनन
बताया जाता है कि इन दिनों पश्चिम बंगाल से सैकड़ों की संख्या में लोगों को लाकर कापासरा, भोलूकसुंदा नदीं किनारे जंगल में दर्जनों कुआंनुमा खदान बनाकर अवैध खनन किया जा रहा है. उक्त कोयले को शाम होते ही बेखौफ गोपीनाथपुर मुंडाधौड़ा स्थित भट्ठा व मुगमा स्टेशन रोड स्थित भट्ठों में खुलेआम शाम होते ही दर्जनों ट्रैक्टर के माध्यम से पहुंचाया जाता है. इस संबंध में निरसा थाा प्रभारी मंजीत कुमार ने कहा कि मामले की सूचना नहीं है. अफवाह है. न गोली चली है और न ही कोई घायल हुआ है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




