ePaper

Dhanbad News: अगले आदेश तक जारी रहेगी हेल्थ मैप की सेवाएं

Updated at : 02 Jan 2026 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: अगले आदेश तक जारी रहेगी हेल्थ मैप की सेवाएं

एसएनएमएमसीएच में पीपीपी मोड पर संचालित हेल्थ मैप के अनुबंध की अवधि समाप्त होने पर सेवाएं बंद होने की थी चर्चा.

विज्ञापन

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में रेडियोलॉजी जांच की सुविधा संचालित कर रही हेल्थ मैप कंपनी की सेवाएं स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग से आदेश आने तक जारी रहेगी. कंपनी का स्वास्थ्य विभाग से अनुबंध 31 दिसंबर, 2025 की रात 12 बजे खत्म हो गया है. इसके बाद कंपनी द्वारा अस्पताल में दी जा रही सेवाएं खत्म होने की आशंका जतायी जा रही थी. इस संबंध में अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया ने स्पष्ट कहा है कि सरकार से आदेश आने तक कंपनी द्वारा यहां मरीजों को दी जा रही सीटी स्कैन, अल्ट्रासोनोग्राफी, एक्स-रे आदि की सेवाएं जारी रहेंगी. इस संबंध में वे लगातार स्वास्थ्य मुख्यालय के अधिकारियों के संपर्क में हैं. मुख्यालय से आदेश प्राप्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

दो माह पूर्व ही समाप्त हो चुका था अनुबंध

ज्ञात हो कि कंपनी का अनुबंध दो माह पूर्व ही समाप्त हो चुका था. विभाग की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित होने तक कंपनी को दो माह का अस्थायी विस्तार दिया गया था. इसकी अवधि 31 दिसंबर की मध्य रात्रि को समाप्त हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola