Dhanbad News: पत्नी को बिना तलाक दिये कर ली दूसरी शादी, शिकायत
Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 19 Mar 2026 9:24 PM
Dhanbad News: लोयाबाद थाना क्षेत्र के कनकनी का मामला
Dhanbad News: 11 साल बाद पति की दूसरी शादी की खबर सुन कर हजारीबाग की एक महिला अपने पति के पास लोयाबाद पहुंची. यहां पहुंचते ही उसने लोयाबाद थाने में अपने पति पर बिना तलाक दिये दूसरी शादी करने की शिकायत पुलिस से की. अपनी शिकायत में उसने बताया कि वर्ष 2001 में कनकनी के युवक से उसकी शादी हुई थी. लेकिन वर्ष 2005 में घरेलू विवाद होने के बाद महिला अपने मायके चली गई और युवक पर केस कर दिया. उसके बाद पति उस मामले में जेल भी गया. मामला अब तक न्यायालय में लंबित है. महिला को पति से दो पुत्र भी हैं, जो अपनी मां के साथ ही रहते हैं. महिला का कहना है कि उसका तलाक नहीं हुआ है तो पति ने दूसरी शादी कैसे कर ली. कहा जा रहा है कि उसके पति ने दो माह पहले किसी दूसरी युवती से शादी कर ली है, जिसकी खबर पहली पत्नी को चलते ही वो युवक के घर पहुंच गयी. जबकि पति का कहना है कि मामला न्यायालय में है तो ऐसे में पत्नी को कैसे रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










