जन्माष्टमी का सजा बाजार : हजारों में बिक रही राधा-कृष्ण की मूर्ति, 500 से 4000 तक के झूले

बाजार में खरीदारी के लिए पहुंची महिला. फोटो : प्रभात खबर
Happy Janmashtami: धनबाद और बोकारो में जन्माष्टमी का बाजार सज गया है. राधा-कृष्ण की मूर्ति हजारों में बिक रही है. झूले 500 से 4000 रुपए में बिक रहे हैं.
Happy Janmashtami: जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त (सोमवार) को है. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर धनबाद के बाजार सज गये हैं. बाजार में राधा-कृष्मी की मूर्तियां, लड्डू गोपाल की मूर्ति, शृंगार के सामान, रंग बिरंगे कपड़े, मुकुट, लकड़ी व चांदी के झूले, बांसुरी, कूलर, पंखे आदि की दुकानें सजी हैं. ग्राहकों की भीड़ बाजार में उमड़ने लगी है.
दुकानदारों को अच्छे कारोबार की आस
बाजार में खरीदारी को लेकर भीड़ उमड़ रही है. धनबाद के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ से दुकानदाररों व व्यापारियों में खुशी है. व्यापारी चंदन ने बताया कि बाजार में लड्डू गोपाल की मूर्ति, श्री राधा-कृष्ण की मूर्ति, लड्डू गोपाल के रंग बिरंगी कपड़े, रंग बिरंगी बांसुरी, लकड़ी के झूले, बच्चों के ड्रेस सहित तमाम नये आइटम उपलब्ध है. चंदन ने बाजार में भीड़ को देख कर इस बार अच्छे कारोबार होने की उम्मीद जतायी है.
क्या कहते हैं ग्राहक
स्टील गेट में जन्माष्टमी की खरीदारी करने आयी एक महिला ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण को हर साल नये कपड़े पहनाती हैं. इस बार भी भगवान के लिए नये कपड़े खरीदे हैं. उसने बताया कि कुछ नये जेवर और सजावट के सामान खरीदेंगी. ताकि जन्माष्टमी धूमधाम से मना सके. वहीं कोलाकुसमा की रहनेवाली रीति देवी ने बताया कि उन्होंने अपने घर के मंदिर में श्रीकृष्ण की बड़ी मूर्ति स्थापित की है. हर साल की तरह श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनायेंगी.
झांकी के सामान की कितनी है कीमत
मोर पंख : 20 से 35 रुपये
बांसुरी : 40 से 120 रुपये
वस्त्र : 380 से 3500 रुपये
झालर : 20 से 40 रुपये
पगड़ी : 25 से 90 रुपये
झूला : 500 से 4000 रुपये
चांदी की मूर्ति : 700 से 3000 रुपये
आइपीएस करकेंद में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतोयोगिता
पुटकी में इंडियन पब्लिक स्कूल (आइपीएस ) करकेंद में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर नर्सरी से स्टैंडर्ड 2 तक के छात्र-छात्राओं के बीच राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें शिवि कुमारी (स्टैंडर्ड वन), प्रथम, देवांश शौंडिक (स्टैंडर्ड -2) द्वितीय तथा आर्रन पांडेय (स्टैंडर्ड -2) तृतीय के अलावा केशव कुमार (स्टैंडर्ड -2) को विद्यालय प्रबंधन समिति ने बेहतर प्रदर्शन पर पुरस्कृत किया. मौके पर दर्जनों अभिभावक उपस्थित थे.

बच्चों ने राधाकृष्ण की रूप सज्जा में मोहा मन, हुए पुरस्कृत
पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पेटरवार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शनिवार को रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित किया गया. इसमें स्कूल के भैया -बहनों ने श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की वेशभूषा में सभी का मन मोह लिया.

बच्चों ने गीत एवं संगीत की प्रस्तुति से समां बांध दिया. विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन कुमार ने कहा कि हमें अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति का ज्ञान जरूर देना चाहिए. इससे समाज की बुराइयों को मिटाया जा सकता है. उन्होंने सभी अभिभावकों एवं बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी. अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में समिति सदस्या नेहा साव एवं सभी आचार्य एवं दीदी शामिल थे.
Also Read
गिरिडीह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, गोप-ग्वालों की वेशभूषा नें शामिल हुए बच्चे
जन्माष्टमी के लिए सज गया रांची का बाजार, बिक रहे फ्रिज, पंखे और 56 भोग की थाली
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




