बालू उठाव पर जल्द निर्णय ले झारखंड सरकार : ब्रजेंद्र
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2024 2:01 AM
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष सह उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि पूरे राज्य में बालू की किल्लत हो गयी है.
धनबाद. झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष सह उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि पूरे राज्य में बालू की किल्लत हो गयी है. इससे सरकारी कार्यों के साथ-साथ सड़क व भवन निर्माण का कार्य भी प्रभावित है. इस मामले में सरकार को जल्द कोई निर्णय लेना चाहिए. इस मामले में जब तक सरकार कोई नीति नहीं बनाती है या घाटों की नीलामी नहीं होती है. तब तक जिला के उपायुक्तों के माध्यम से टेंपरोरी व्यवस्था करनी चाहिए. अन्यथा झारखंड का विकास रोकने में बालू का भी बहुत बड़ा योगदान होगा. उन्होंने कहा कि बालू की कमी होने से पूरी राज्य में बड़े पैमाने पर बालू की चोरी हो रही है. इससे सरकार काे राजस्व का नुकसान भी हो रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










