Goods Train Derail: झारखंड में बेपटरी हुई मालगाड़ी, ग्रांड कॉर्ड सेक्शन में ट्रेनों का परिचालन बाधित

प्रधानखंटा में मालगाड़ी हुई बेपटरी. प्रभात खबर.
Goods Train Derailed in Jharkhand: झारखंड में एक मालगाड़ी के बेपटरी हो जाने से ग्रांड कॉर्ड सेक्शन में ट्रेनों का परिचालन थम गया है. ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हैं.
Table of Contents
Goods Train Derail in Jharkhand: झारखंड में एक मालगाड़ी के बेपटरी हो जाने की वजह से ग्रांड कॉर्ड सेक्शन में ट्रेनों के पहिए थम गए हैं. डाउन जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन के साथ साथ कई अन्य ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया है. डाउन गया आसनसोल ईएमयू के अलावा कई मालगाड़ियां भी जहां-तहां खड़ीं हैं.
Goods Train Derail: कोडरमा से पाथरडीह जा रही थी मालगाड़ी
बताया गया है कि शनिवार (6 अप्रैल) को सुबह में ही कोडरमा से पाथरडीह जा रही मालगाड़ी का एक डिब्बा प्रधानखंटा स्टेशन पर बेपटरी (Goods Train Derail) हो गया. इसकी वजह से ग्रांड कॉर्ड सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ा. मेल-एक्सप्रेस ट्रेन के साथ-साथ ईएमयू और कई मालगाड़ियां अलग-अलग स्टेशनों पर रुकीं हैं.
भीषण गर्मी में मेल-एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री हो रहे परेशान
यात्री ट्रेनों में सवार लोग बेहद परेशान हैं. एक तो घर जाने में देर हो रही है. दूसरी ओर ट्रेन में यात्रियों को भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है. खबर मिलते ही रेलवे के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मालगाड़ी को पटरी पर लाने की कोशिशें शुरू कर दीं. खुद डीआरएम भी प्रधानखंटा पहुंचे.
Also Read : झारखंड : गोमो में मालगाड़ी बेपटरी, पांच मिनट देर से खुली राजधानी एक्सप्रेस
ग्रांड कॉर्ड सेक्शन पर करीब दो घंटे बाधित रही ट्रेन सेवाएं
डीआरएम ने प्रधानखांटा में बताया कि सुबह 9:20 बजे लोडिंग के लिए एक मालगाड़ी कोडरमा से पाथरडीह जा रही थी. इसी दौरान इसका एक डिब्बा पटरी से उतर गया. डीआरएम ने बताया कि कुछ देर के लिए ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं. हालांकि, 11 बजे लाइन को क्लियर कर दिया गया और ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो गईं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




