मां व भाई से झगड़ा के बाद युवती के खाया सल्फास, हालत गंभीर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

एसएनएमएमसीएच में युवती को कराया गया भर्ती, चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थित गंभीर बनी हुई है.
विज्ञापन
धनबाद.
मां व भाई से झगड़ा होने के बाद गुस्से में आकर महुदा की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने शनिवार की देर रात सल्फास खा लिया. गंभीर स्थिति में उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थित गंभीर बनी हुई है. सर्जिकल आइसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है. परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर शनिवार को युवती का मां और भाई के साथ झगड़ा हुआ था. शाम को वह घर से बाहर गयी थी. रात को वापस लौटी और अपने कमरे में जाकर सल्फास खा लिया. तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई. उसके पास से सल्फास की सीसी मिली है. एसएनएमएमसीएच प्रबंधन ने युवती के सल्फास खाने की जानकारी सरायढेला थाने को दे दी है.यह भी पढ़ें
मुनीडीह की विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
धनबाद.
पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुनीडीह ओपी के बरडुभी बस्ती निवासी सुमित सिंह की पत्नी नंदनी सिंह (28) ने रविवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर मौके पर पहुंची मुनीडीह ओपी पुलिस नंदनी के शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. सोमवार को नंदनी के शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा. नंदनी सिंह ने आत्महत्या क्यों की है, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. बताया जा रहा है कि दो माह पूर्व नंदनी सिंह का प्रेम विवाह सुमित सिंह से हुआ था. उसका मायका बलियापुर के गोलमारा में है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










