Dhanbad News:संगठित होकर समाज की कुरीतियों को करें दूर : फूलचंद मंडल

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News:संगठित होकर समाज की कुरीतियों को करें दूर : फूलचंद मंडल

अग्रसेन भवन हीरापुर में सोमवार को झारखंड सूड़ी समाज कल्याण समिति के 47वें महाधिवेशन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

अग्रसेन भवन हीरापुर में सोमवार को झारखंड सूड़ी समाज कल्याण समिति के 47वें महाधिवेशन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल ने की. अधिवेशन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह सिंदरी के पूर्व विधायक फूलचंद मंडल ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है. संगठित होकर ही कुरीतियों को दूर किया जा सकता है. समाज को शैक्षणिक व आर्थिक रूप से संपन्न होने की जरूरत है. वहीं रेखा मंडल ने कहा कि समाज के लोग एकजुट होकर काम करें. जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल ने भी समाज की एकजुटता पर बल दिया. महाधिवेशन में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे.

सूड़ी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए तेज होगा आंदोलन

वहीं निर्णय लिया गया कि सूड़ी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन चलाया जायेगा. वहीं नारी शिक्षा को बढ़ावा देने, विधवा विवाह को प्रोत्साहित करने, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को मदद करने का निर्णय लिया गया. मौके पर सनत मंडल, तपन मंडल, कार्तिक मंडल, अशोक मंडल, फटीक चंद्र मंडल, संतोष मंडल, धरनीधर मंडल, नुनूलाल मंडल, सुनील मंडल, वीरेंद्र चंद्र मंडल, हिमांशु मंडल, पंचानन मंडल, विजय मंडल, गौर मंडल, प्रदीप मंडल, श्रीकांत मंडल, विजय मंडल, जयनारायण मंडल, बिष्णु मंडल, बासु मंडल, सत्यजीत मंडल, देवेन मंडल, साधु मंडल, सुबल मंडल, तारापद मंडल, सचिन मंडल, निमाई मंडल, डोरा मंडल आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola