Dhanbad News: केंदुआडीह में फिर एक घर में निकली गैस

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: केंदुआडीह में फिर एक घर में निकली गैस

Dhanbad News: घर के बाहर बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से चिपकाया गया नोटिस

विज्ञापन

Dhanbad News: केंदुआ राजपूत बस्ती के नाजिया खातून के घर में गैस निकलने की सूचना पर केंदुआडीह थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए बीसीसीएल प्रबंधन को सूचित किया. इसके बाद जांच टीम नाजिया खातून के घर पहुंची. यहां गैस का स्तर 2000 पीपीएम मिलने पर घर को असुरक्षित बताते हुए घर के बाहर नोटिस चिपकाकर ताला लगवा दिया. घर पर ताला लगा दिये जाने के बाद नाजिया खातून अपने घर के पास गली में बैठी थी. इसी बीच केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय वहां पहुंचे और नाजिया खातून को स्थिति सामान्य होने तक गैस के प्रभाव से दूर सुरक्षित स्थान पर राहत कैंप में या अपने पुत्र के पास धनबाद चले जाने की सलाह दी. आस-पास की महिलाओं को भी गैस के प्रभाव से दूर रहने को कहा.

मजदूर नेता के निधन पर यूडी केस दर्ज

इधर गैस रिसाव प्रभावित केंदुआ के नया धौड़ा में संदिग्ध परिस्थिति में हुए असंगठित मजदूर नेता सुरेंद्र सिंह की मौत मामले में उनके बड़े भाई लोकनाथ सिंह के फर्द बयान पर केंदुआडीह पुलिस ने यूडी कांड दर्ज किया है. उन्होंने पुलिस को दिये बयान में जहरीली गैस से अपने भाई की मौत होने की आशंका जतायी है. बताते चले कि पीबी एरिया के गोपालीचक कोलियरी अंतर्गत केंदुआ के राजपूत बस्ती, केंदुआ पांच नंबर इमाम बाड़ा बस्ती, केंदुआ नया धौड़ा, कुसुंडा एरिया के गेस्ट हाउस (पुराना जीएम बंगला) इलाके में करीब एक माह से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola