Dhanbad News : तेल उपलब्ध कराये जाने के बाद कचरा उठाव कार्य शुरू, राहत

Dhanbad News : तेल उपलब्ध कराये जाने के बाद कचरा उठाव कार्य शुरू, राहत
Dhanbad News : चिरकुंडा नप क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा सहित अन्य स्थानों से कचरा उठाव में लगी कंपनी पायोनियर द्वारा गुरुवार को कचरा उठाव किया गया. कंपनी प्रबंधन द्वारा वाहनों में तेल उपलब्ध नहीं होने के कारण बुधवार को कचरा उठाव नहीं हो सका था, जिसके कारण जगह-जगह कचरा का ढेर जमा हो गया था. जानकारी के अनुसार पायोनियर प्रबंधन द्वारा गुरुवार सुबह एक ट्रैक्टर व पांच छोटे वाहन को कचरा उठाव के लिए तेल उपलब्ध कराया गया. तेल मिलने के बाद वाहन चालक प्रमुख स्थानों से कचरा उठाव कार्य में लग गया जिससे थोड़ी राहत मिली है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




