Dhanbad News: विवाह समारोह के लिए उपलब्ध होगा गणिनाथ आश्रम

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: विवाह समारोह के लिए उपलब्ध होगा गणिनाथ आश्रम

जिला मधेशिया वैश्य हलवाई समाज की बैठक रविवार को लाल बंगला गणिनाथ आश्रम में हुई. इसमें ��ई निर्णय लिये गये. वहीं अपने माता-पिता के नाम पर पौधरोपण किया गया.

विज्ञापन

धनबाद.

जिला मधेशिया वैश्य हलवाई समाज की बैठक रविवार को लाल बंगला गणिनाथ आश्रम में हुई. अध्यक्षता जमीन दाता सह ट्रस्ट का अध्यक्ष परमानंद प्रसाद ने की. संचालन समाज के जिला प्रमुख सह आश्रम के संस्थापक और ट्रस्ट के महामंत्री अखिलेश कुमार गुप्ता ने किया. इस दौरान निर्णय लिया गया कि बहुत जल्द गणिनाथ आश्रम को शादी समारोह के लिए खोल दिया जायेगा. आश्रम में छह शौचालय और स्नान घर बनाना है. इसके लिए सबका सहयोग लिया जायेगा. ट्रस्ट से जुड़े जो लोग ट्रस्टी की बैठक और कार्यक्रम में नहीं आ रहे हैं, उनसे पूछताछ कर कुछ नये ट्रस्टी सदस्यों को जोड़ा जायेगा. इसके लिए अध्यक्ष और महामंत्री की सहमति ली जायेगी. बैठक के बाद गणिनाथ आश्रम में पौधरोपण किया गया. मौके पर जिला प्रमुख अखिलेश गुप्ता, ट्रस्ट के अध्यक्ष परमानंद प्रसाद, प्रेम कुमार गुप्ता, प्यारेलाल साह, मनोज कुमार गुप्ता, चंदेश्वर साहू, वीणा प्रसाद, अरुण कुमार गुप्ता, गोविंद कुमार गुप्ता, मनोज साव तथा अन्य ट्रस्टी सदस्यों ने भाग लिया. अंत में गत दिनों बासुदेव प्रसाद के पुत्र बिशुनदेव प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola