सिनीडीह में एफएसटी ने एक लाख रुपये किया जब्त
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

एफएसटी ने जांच अभियान के दौरान एक लाख रुपये बरामद किया
विज्ञापन
जांच के बाद टीम ने रुपये लौटाये
फुलारीटांड़. महुदा-राजगंज फोरलेन पर सिनीडीह चेक पोस्ट पर एफएसटी ने वाहन चेकिंग के दौरान गुरुवार को एक बाइक से एक लाख रुपये जब्त किया है. बाद में जांच पड़ताल व कागजी प्रक्रिया के उपरांत टीम ने जब्त रुपये को रिलीज कर दिया. बताया जाता है कि महेशपुर पंचायत-2 की मुखिया के पति हरि साव बिलबेरा बैंक से एफडी तोड़वा कर एक लाख रुपये लेकर बाइक से अपने घर जा रहा था. सिनीडीह चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान टीम ने उनकी बाइक की डिक्की से एक लाख रुपये बरामद किया. बाद में मधुबन पुलिस द्वारा बैंक से पूछताछ तथा निकासी संबंधित कागजात दिखाने पर रुपये वापस कर दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










