जेएनएमएस स्कूल डिगवाडीह में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 10 लोगों में मिले मोतियाबिंद के लक्षण

Updated:
विज्ञापन

नेत्र जांच शिविर में शामिल लोग

धनबाद के जेएनएमएस स्कूल डिगवाडीह में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 145 लोगों की आंखों की जांच की गई और मोतियाबिंद के मरीज चिन्हित किए गए।

विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिगवाडीह में अभिभावक-शिक्षक बैठक के बाद निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर शार्प साइट आइ हॉस्पिटल, धनबाद के सहयोग से लगाया गया. शिविर में डॉ विशाल मिश्रा ने लगभग 145 लोगों की आंखों की जांच की. इस दौरान 10 लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण पाये गये. उन्हें अस्पताल की ओर से मुफ्त दवा दी गयी.

विद्यालय में लगता रहा है शिविर

स्कूल की प्राचार्या रूना दुबे ने कहा विद्यालय में ऐसे शिविर समय-समय पर लगाये जाते रहे हैं, जिससे अभिभावकों और बच्चों को सीधा लाभ मिलता है. इस मौके पर स्कूल निदेशक डॉ आरएन चौबे, प्रबंधक पंकज चौबे, अजय चौबे, सुब्रता बोस, राहुल आनंद, सागर सिंह, प्रिंस गुप्ता, नितेश कुमार सहित स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.


विज्ञापन
Umesh Singh

लेखक के बारे में

By Umesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola