एएनएम नेहा भारती का आकस्मिक निधन, परिवार ने मांगी आर्थिक मदद

Updated:
विज्ञापन

एएनएम नेहा भारती की फाइल फोटो

झरिया में 20 वर्षों तक सेवा देने वाली एएनएम नेहा भारती का निधन। परिवार ने स्वास्थ्य विभाग से उचित आर्थिक सहायता और न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में 20 वर्षों तक एएनएम के रूप में सेवा देने वाली नेहा भारती का सोमवार की सुबह निधन हो गया. वह गत चार दिनों से अस्पताल में इलाजरत थीं. इसके बाद उनका परिवार गहरे सदमे और आर्थिक संकट में है. परिजनों का कहना है कि इतने लंबे समय तक निष्ठा से ड्यूटी करने के बावजूद विभाग की ओर से किसी भी तर का मानवीय, नैतिक और आर्थिक सहयोग नहीं मिला है.

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी थींनेहा भारती

सीएचसी चासनाला और एचएससी मधुबन-लोदना के अंतर्गत ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी थीं. गुरुवार 13 अगस्त को वह आरआइ ड्यूटी पर थीं. उसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हुई. प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर लाया गया. 14 अगस्त की सुबह लगभग 4:30 बजे उनकी स्थिति अचानक गंभीर हो गयी.

परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए असर्फी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान 17 अगस्त 2026 की सुबह उनका निधन हो गया. परिवार ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग से 20 साल की सेवा को देखते हुए परिवार को उचित आर्थिक सहायता और न्याय देने की मांग की है.


विज्ञापन
Umesh Singh

लेखक के बारे में

By Umesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola