Dhanbad News: दोहरीकरण कार्य के कारण चार ट्रेनें पुनर्निधारित समय से चलेंगी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: दोहरीकरण कार्य के कारण चार ट्रेनें पुनर्निधारित समय से चलेंगी

रेलवे प्रशासन की ओर से दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल अंतर्गत ओड़गा एवं हटिया स्टेशनों के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण किया जा रहा है.

विज्ञापन

रेलवे प्रशासन की ओर से दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल अंतर्गत ओड़गा एवं हटिया स्टेशनों के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण किया जा रहा है. ऐसे में कानारोवां स्टेशन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है. इसके कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है. इनमें संबलपुर से एक से चार फरवरी तक खुलने वाली 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस संबलपुर से दो घंटे पुनर्निधारित समय से खुलेगी. वहीं जम्मूतवी से 30 जनवरी व एक फरवरी को खुलने वाली 18610 जम्मूतवी- संबलपुर एक्सप्रेस जम्मूतवी से दो घंटे पुनर्निधारित समय से खुलेगी. संबलपुर से दो फरवरी को खुलने वाली 18609 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस संबलपुर से एक घंटा पुनर्निधारित समय से खुलेगी. जबकि जयनगर से एक फरवरी को खुलने वाली 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस जयनगर से दो घंटे पुनर्निधारित समय से खुलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola