स्कार्पियो के धक्के से टेंपो सवार चार लोग घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

लोहार बरवा के बार घटी घटना
विज्ञापन
बरवाअड्डा.
बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड लोहार बरवा के पास सोमवार की सुबह एक टेंपो (जेएच10 एके 9341) को अज्ञात स्कार्पियो ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया. इस घटना में टेंपो में सवार एक छात्रा समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना मिलने पर बरवाअड्डा पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों के मदद से घायलों को एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा. बताया जाता है कि धनबाद से सवारी लेकर एक टेंपो राजगंज की ओर तेज गति से जा रहा था. तभी पीछे से अज्ञात स्कार्पियो ने जोरदार धक्का मार दिया. घटना के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी लेकर भाग गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कार्पियो में एक राजनीतिक दल का झंडा लगा था. घायल हुई छात्रा परीक्षा देने तथागत कॉलेज जा रही थी. प्राथमिक उपचार कराने के बाद पुलिस ने उसे परीक्षा देने काॅलेज भेज दिया. इस दौरान किसी ने छात्रा का मोबाइल भी चुरा लिया. समाचार लिखे जाने तक घायलों का नाम-पता नहीं चल पाया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










