ePaper

Dhanbad News : झरिया धूमधाम से मनायी जायेगी महाराजा अग्रसेन की 1550वीं जयंती

Updated at : 20 Sep 2025 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : झरिया धूमधाम से मनायी जायेगी महाराजा अग्रसेन की 1550वीं जयंती

महाराजा अग्रसेन जी की 1550वीं जयंती मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट झरिया द्वारा धूमधाम से मनायी जायेगी.

विज्ञापन

Dhanbad News : अग्रोहा नरेश महाराजा अग्रसेन जी की 1550वीं जयंती मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट झरिया द्वारा धूमधाम से मनायी जायेगी. महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अग्रसेन जयंती पखवारा के तहत 21 सितंबर से पांच अक्तूबर तक कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. ये बातें शुक्रवार को झरिया अग्रसेन भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने कही. श्री अग्रवाल ने कहा कि 21 सितंबर को बालिका विद्या मंदिर में नर नारायण भोज से पखवारे की शुरुआत होगी. 22 सितंबर को श्री अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना की जायेगी. 24 को मातृ सदन झरिया में स्वास्थ्य जांच शिविर, 25 को बालिका विद्या मंदिर में मां दुर्गा की महाआरती व खेलकूद प्रतियोगिता, 26 को खेलकूद प्रतियोगिता, 27 को डांडिया नृत्य कार्यक्रम, तीन अक्तूबर को बस्ताकोला गौशाला में गौ सेवा, शाम को बालिका विद्या मंदिर में क्रिकेट टूर्नामेंट, चार अक्तूबर को मानसिक तनाव पर सेमिनार व पांच अक्तूबर को भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी. मौके पर मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक दीपक अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, सत्यनारायण भॊजगाड़िया, महेश जलूका, नरेश अग्रवाल, अनूप लिल्ला, बसंत गोयल,अमित अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, मोहित अग्रवाल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola