नगर वन बनाने के लिए वन विभाग ने बीसीसीएल से मांगा सहयोग

Updated at : 04 Jun 2024 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
नगर वन बनाने के लिए वन विभाग ने बीसीसीएल से मांगा सहयोग

धनबाद के पर्यावरण को संतुलित करने में मददगार साबित होगा दामोदरपुर में बनने वाला नगर वन

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद,

धनबाद शहर से सटे दामोदरपुर में प्रस्तावित नगर वन को पूरा करने के लिए धनबाद वन विभाग ने बीसीसीएल से सहयोग मांगा है. इस नगर वन का निर्माण केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की योजना के तहत किया जा रहा है. दामोदरपुर में इसके लिए 9.5 हेक्टेयर वन भूमि चिह्नित की गयी है. इसके निर्माण का मुख्य उद्देश्य शहरी के पास जंगल को लाना है, ताकि लोग प्रकृति के करीब आ सकें. यहां पौधारोपण के साथ जाॅगिंग ट्रैक, साइकिल ट्रैक तथा अलग-अलग वाटिकाएं बनायी जायेंगी. अभी तक वन में जैव-विविधता के संरक्षण के लिए दूरदराज के जंगली क्षेत्रों पर ही ध्यान दिया जाता रहा है, लेकिन बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए केंद्र सरकार ने शहरी क्षेत्रों में करीब ही जैव-विविधता संरक्षण के लिए शहरों में वन लगाने का निर्णय लिया है.

नगर वन में यह होगा खास

चारों ओर से नगर वन की फेंसिंग की जायेगी.

– स्थानीय प्रजाति के पौधे व झाड़ियां लगायी जायेगी. – थीम आधारित पौधारोपण के जरिए स्मृति वन व नक्षत्र वन बनाये जायेंगे.

– जैव-विविधता के लिए सभी प्रकार के सजावटी, झाड़ियां, बेलदार, औषधीय, पुष्प व फलों के पौधे लगाये जायेंगे. – रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था होगी.

– पेयजल, बेंच, फुटपाथ, जागिंग और साइकिल ट्रैक बनाया जायेगा. – जागरूक करने के लिए कियाेस्क, डिस्प्ले बोर्ड, साइनेज लगाया जाएगा.

इस वर्ष 4.5 लाख पौध रोपण का लक्ष्य

इस वर्ष मानसून में धनबाद में 4.5 लाख पौध रोपण का लक्ष्य रखा गया है. यह लक्ष्य धनबाद वन प्रमंडल ने रखा है. यह जानकारी डीएफओ विकास पालीवाल ने दी. उन्होंने बताया पौधरोपण के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गयी है.

कोट

बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में भी जैव-विविधता संरक्षण आवश्यक हो गया है. इसी उद्देश्य के साथ शहरों में केंद्र सरकार की योजना के तहत नगर वन बनाया जा रहा है. धनबाद में इसका निर्माण बीसीसीएल से सहयोग मांगा गया है. इस दिशा जल्द ही काम को आगे बढ़ाया जायेगा.

विकास पालीवाल,

जिला वन पदाधिकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola