Dhanbad News: वन विभाग व बीसीसीएल अधिकारियों ने सुदामडीह थाना बस्ती का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: वन विभाग व बीसीसीएल अधिकारियों ने सुदामडीह थाना बस्ती का किया निरीक्षण

Dhanbad News: वन विभाग व बीसीसीएल अधिकारियों ने सुदामडीह थाना बस्ती का किया निरीक्षण

विज्ञापन

Dhanbad News: बीसीसीएल की सुदामडीह एएसपी कोलियरी के फायर पैच 2 के विस्तारीकरण को लेकर रैयतों को पुनर्वासित करने की कवायद शुरू हो गयी है. इजे एरिया प्रबंधन की ओर से जिला फोरेस्ट विभाग को आवेदन के आलोक में शुक्रवार को वन विभाग की टीम बीसीसीएल अधिकारियों के साथ सुदामडीह थाना बस्ती पहुंची और पेड़ पौधों का निरीक्षण करने के बाद पेड़ों को चिन्हित किया. जिला फोरेस्ट विभाग द्वारा निर्देश मिलने के बाद पेड़ों की कटाई की जायेगी. वर्तमान में आउटसोर्सिंग प्रोजेक्ट के विस्तार के लिए 217 पेड़ों को चिन्हित किया गया है. पेड़ों की नंबरिंग की गयी. इनमें कई पेड़ सुदामडीह थाना परिसर में भी हैं. थाना के भी भविष्य में स्थानांतरित करने की संभावना है. टीम में जिला फोरेस्ट विभाग के सहायक अवर निरीक्षक महावीर गोराईं, बीसीसीएल के इजे एरिया क्षेत्रीय प्रबंधक हरीश कुमार, सर्वे अधिकारी खगेंद्र महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola