Dhanbad News : धनबाद स्टेशन से तस्करों मुक्त कराये गये पांच बाल मजदूर

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : धनबाद स्टेशन से तस्करों मुक्त कराये गये पांच बाल मजदूर

जसीडीह से ट्रेन में सवार हुए थे बाल मजदूर

विज्ञापन

वास्को द गामा साप्ताहिक ट्रेन से सोमवार को पांच बाल मजदूरों को तस्करों से मुक्त कराया गया. सामाजिक संस्था झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट की सूचना पर रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ), जीआरपी और रेलवे चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की. जानकारी के अनुसार तस्कर 12 बाल मजदूरों को दूसरे राज्यों में काम करने के लिए ले जा रहे थे. ये बच्चे जसीडीह से ट्रेन में सवार हुए थे. पिछले दिनों भी इसी रूट पर बच्चों की तस्करी का मामला सामने आया था. संथाल परगना और बिहार से बच्चों को दक्षिण भारत ले जाया जा रहा था. रेस्क्यू किये गये बच्चों से आरपीएफ द्वारा पूछताछ की जा रही है. उन्हें बाल कल्याण समिति के सामने प्रस्तुत किया जायेगा. इस अभियान में आरपीएफ की मनीषा, जीआरपी से शिवानी व मंडल जी, झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट से समन्वयक सीता कुमारी और रेलवे चाइल्ड लाइन से विकास कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola