ऑक्सीजन फिलिंग प्लांट में गैस सिलिंडर में लगी आग, कर्मी झुलसा

मुगमा में गैस में अगलगी से एक झुलसा.
मैथन. मैथन ओपी अंतर्गत ऑक्सीजन फिलिंग प्लांट में शनिवार की रात करीब आठ बजे गैस सिलिंडर में अचानक आग लगने से कर्मी मलय कर्मकार (25) बुरी तरह से झुलस गया. घायल कर्मी मलय कर्मकार का कहना है कि प्लांट के मालिक ने अस्पताल में उसका इलाज कराने के बजाये मामूली घटना बताते हुए 1500 रुपये देकर घर भेज दिया. घायल कर्मी इलाज के अभाव में घर में पड़ा है. इससे उसके घरवाले चिंतित हैं. कर्मी का कहना है कि ऑक्सीजन फिलिंग प्लांट में अग्नि शमन की कोई व्यवस्था नहीं है. इस संबंध में ऑक्सीजन फिलिंग प्लांट के संचालक दीपू साव का कहना है कि झुलसे कर्मी का इलाज के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




