कोयला भवन सब स्टेशन की झांड़ी में लगी आग, घंटों गुल रही बिजली
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

देखते ही देखते आग ने धारण कर लिया विकराल रूप
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद,
बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन परिसर स्थित बिजली सब स्टेशन के समीप की झांड़ी में शुक्रवार को आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. बीसीसीएल के सुरक्षा कर्मी व सीआइएसएफ ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. एक दमकल की मदद से करीब डेढ़ से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस दौरान कोयला भवन व कोयला नगर आवासीय परिसर में करीब तीन-चार घंटे तक बिजली गुल रही. बता दें कि कोयला भवन स्थित सब स्टेट से बिजली के कई तार (केबल) पास हुए हैं. इसमें दिन के करीब एक बजे शॉर्ट सर्किट एक केबल पंक्चर हो गया व पास की झाड़ी में आग लग गयी. उक्त बिजली के तार की मरम्मति में करीब तीन-चार घंटे लगे. इस कारण कोयला भवन व कोयला नगर में बिजली गुल रही.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










