चलती बाइक में लगी आग, युवक झुलसा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 May 2024 8:30 PM

विज्ञापन

आग से झुलसने के बाद खुद अस्पताल पहुंचा युवक, गंभीर स्थिति देख पटना ले गए परिजन

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद.

चलती बाइक में आग लगने से मंगलवार की देर रात सरायढेला के कोचाकुल्ही निवासी रितेश कुमार (19) गंभीर रूप से झुलस गया. रितेश कुमार अपने दोस्त से मिलकर बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान बाइक में आग लग गयी. इससे पहले की वह कुछ समझ पाता, आग ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. कुछ ही देर में उसकी कमर से लेकर चेहरा तक आग से झुलस गया. उसने बाइक मुरली नगर में ही छोड़ दी और इलाज कराने पैदल एसएनएमएमसीएच पहुंच गया. अस्पताल पहुंचते ही उसका इलाज शुरू कर उनके परिजनों को जानकारी दी गयी. इस घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया है. इसे देखते हुए बुधवार को चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया. चिकित्सकों की सलाह पर परिजन उसे पटना ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola