ePaper

Dhanbad News : अंचलाधिकारी का पुतला दहन मामले में 12 लोगों पर प्राथमिकी

Updated at : 02 May 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : अंचलाधिकारी का पुतला दहन मामले में 12 लोगों पर प्राथमिकी

Dhanbad News : अंचलाधिकारी का पुतला दहन मामले में 12 लोगों पर प्राथमिकी

विज्ञापन

Dhanbad News : ग्राम स्वराज अभियान के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर बाघमारा अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो के पुतले की शवयात्रा निकालने व उसका पुतला दहन करने के आरोप में अंचलाधिकारी ने 12 लोगों के खिलाफ बाघमारा थाना में केस दर्ज कराया है. शिकायत में कहा है कि बडा पांडेयडीह के जगत महतो, कतरास बाजार के अरविंद सिन्हा, लौहपिट्टी के दिलीप कुमार महतो, हुरसोडीह के विकास कुमार महतो, उजरियाडीह के अजय महतो, खोनाठी के कमल महतो, बिलबेरा के मुसीब अख्तर खान, जोगीडीह के कमल महतो, हरिणा के विकास रजवार, खोनाठी के मणिलाल साव, खानूडीह के विकास महतो एवं शंकर कुमार महतो ने नियम विरुद्ध काम किया है. 29 अप्रैल को कार्यालय का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया था. बार-बार धरना प्रदर्शन करने एवं गलत आरोप लगाने से जनता के बीच गलत संदेश जा रहा है और अंचल कार्यालय की छवि धूमिल हो रही है. शिकायत के आधार पर बाघमारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या 21/25 बीएनएस की धारा 127(2), 221, 191(2), 132, 356(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola