सहोदर भाइयों में मारपीट, एक की मौत
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
गोविंदपुर थाना क्षेत्र के धोरियो महुबनी निवासी दो सहोदर भाई गफ्फार और सरफुल के बीच 25 मई को जमकर मारपीट हुई थी. इसमें घायल सरफुल की अस्पताल में मौत हो गयी.
विज्ञापन
गोविंदपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज
धनबाद.
गोविंदपुर थाना क्षेत्र के धोरियो महुबनी निवासी दो सहोदर भाई गफ्फार और सरफुल के बीच 25 मई को जमकर मारपीट हुई. इस घटना में सरफुल घायल हो गया था. उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां 27 मई को उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद सरफुल के परिजनों के बयान पर गफ्फार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों में 25 मई को घर से पानी की निकासी को लेकर झगड़ा हुआ था. इस दौरान दोनों भाइयों में मारपीट हो गयी. इसमें सरफुल के सिर व नाक में गहरा जख्म हो गया. उसकी नाक व सिर से खून निकलने लगा. इसके बाद उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










