ePaper

Dhanbad News: खुदरा पैसे को ले मारपीट, भाजपा नेता घायल

Updated at : 05 May 2025 12:25 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: खुदरा पैसे को ले मारपीट, भाजपा नेता घायल

Dhanbad News: दवा दुकान में दवा खरीदने के बाद शुरू हुआ विवाद

विज्ञापन

Dhanbad News: कतरास थाना क्षेत्र के पचगढ़ी बाजार मस्जिद पट्टी स्थित सना दवा दुकान में रविवार की देर शाम दवा की खरीदारी में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद को लेकर मारपीट में भाजपा नेता प्रिंस शर्मा घायल हो गये. घायल प्रिंस को पुलिस ने इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम भेजा है. बताया जाता है कि प्रिंस मस्जिद पट्टी स्थित दवा दुकान में कुछ दवा खरीदी. इसके बाद खुदरा पैसे के लेन देन में बहस हुई और दोनों आपस में भिड़ गये. इस दौरान हुई मारपीट में प्रिंस घायल हो गये. सूचना पर भाजपा समर्थक व दूसरे पक्ष के लोग थाना पहुंच गये. पुलिस ने सिराज अंसारी को हिरासत में ले लिया है. दोनों पक्ष के लोग थाना में जुटे हैं. कतरास पुलिस ने बताया कि मारपीट हुई है. जांच चल रही है.

यह भी पढ़ें

कतरास

राजबाड़ी रोड में मारपीट, अधिवक्ता घायल

कतरास बाजार राजबाड़ी रोड में रविवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गयी. इस दौरान मारपीट में चिरंजीत प्रमाणिक घायल हो गये. घायल को निचितपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल ने अपना फर्द बयान कतरास थाना के पुअनि राकेश कुमार ने लिया. चिरंजीत ने आरोप लगाया कि विकास महतो व प्रकाश महतो ने एकमत होकर लूटपाट की मंशा से उसके घर में घुस गये. उसकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया. पत्नी को बचाने गये गये, तो दोनों ने हमला कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola