ePaper

Dhanbad News : कोयला लोड हाइवा की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र घायल

Updated at : 02 Dec 2025 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : कोयला लोड हाइवा की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र घायल

Dhanbad News : कोयला लोड हाइवा की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन

Dhanbad News : सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झरिया-सिंदरी मुख्य सड़क पर पाथरडीह जीआरपी के निकट सोमवार की शाम झरिया से चासनाला जा रहा कोयला लोड हाइवा संख्या- जेएच10 सीएस- 8300 की चपेट में आकर बाइक संख्या- जेएच 10 डीडी- 9396 पर सवार मोदीडीह बलियापुर निवासी पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. सुदामडीह पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को चासनाला सीएचसी में भर्ती कराया. पुलिस ने हाइवा व बाइक दोनों को जब्त कर लिया. सेवानिवृत्त कोलकर्मी नंदलाल हाड़ी को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया है, जबकि पुत्र करण हाड़ी को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola