किसानों ने पैक्स पहुंच कर मांगा धान अधिप्राप्ति का बकाया

Updated at : 26 Jun 2024 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों ने पैक्स पहुंच कर मांगा धान अधिप्राप्ति का बकाया

किसानों ने बकाया पैसा मांगा

विज्ञापन

रघुनाथपुर पैक्स का मामला, 37 किसानों को नहीं मिली है राशि

बलियापुर.

बलियापुर के रघुनाथपुर पैक्स में 37 किसानों को धान अधिप्राप्ति की राशि नहीं मिलने से किसान मंगलवार को पैक्स पहुंच कर बकाया राशि मांगी. बड़मुड़ी के किसान सुबल चंद्र महतो, बड़ादाहा के ईश्वर महतो, बंदरचुआं के अशोक कुमार महतो ने कहा कि अब तक उन्हें धान अधिप्राप्ति का पैसा नहीं मिला है. पैक्स के चैयरमैन विजय कुमार महतो व मैनेजर सुबल कुमार महतो ने कहा कि धान का उठाव नहीं हुआ है. उठाव होते ही राशि किसानों के खाते में भेज दी जायेगी. किसानों का कहना है कि फरवरी-मार्च मार्च में पैक्स में धान बेचा था, लेकिन अब तक राशि नहीं मिली. इससे बीज नहीं खरीद पा रहे हैं. पैक्स के चेयरमैन विजय कुमार महतो, मैनेजर सुबल कुमार महतो का कहना है कि तीन चार माह से पैक्स में 210 क्विंटल धान रखा हुआ है. धान का उठाव नहीं होने से राशि भुगतान में दिक्कत हो रही है. 37 किसानों को धान अधिप्राप्ति की राशि नहीं मिली है. कहा कि धान का उठाव नहीं हुआ, तो बरसात में 210 क्विंटल धान सड़ जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola