- गोल्फ ग्राउंड में आज से बड़ी स्क्रीन पर आइपीएल का मजा लेंगे क्रिकेट प्रेमी

Updated at : 27 Apr 2024 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
- गोल्फ ग्राउंड में आज से बड़ी स्क्रीन पर आइपीएल का मजा लेंगे क्रिकेट प्रेमी

बीसीसीआइ की ओर से दो दिनों के लिए फैन पार्क का आयोजन

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद.

धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में शनिवार और रविवार को बीसीसीआइ की ओर से दो दिनों के लिए फैन पार्क का आयोजन किया जा रहा है. इसमें क्रिकेट प्रेमी बड़ी स्क्रीन पर आइपीएल मैच का मजा लेंगे. हर चौक-छक्के पर तालियां बजेंगी और दर्शकों का उत्साह देखने लायक होगा. शुक्रवार को एलसी रोड स्थित एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस कर बीसीसीआइ से आये सत्यपाल, जेएससीए के मेंबर विनय सिंह, डीसीए के महासचिव उत्तम विश्वास व अन्य ने यह जानकारी दी.

दो दिन में चार मैच देखने को मिलेगा मौका:

सत्यपाल ने बताया कि फैन पार्क में शनिवार को दिल्ली और मुंबई व लखनऊ सुपर व राजस्थान रॉयल के बीच मैच व रविवार को गुजरात बनाम बेंगलुरु व चेन्नई बनाम हैदराबाद के बीच मैच का लाइव प्रसारण होगा. उन्होंने बताया कि जायंट स्क्रीन पर मैच का हर रोमांचक पल कैप्चर करने के साथ ही प्रत्येक वेन्यू लाइव एक्शन दिखाया जायेगा, ताकि फैंस को स्टेडियम की तरह मैच देखने का आनंद मिले. इसमें इंट्री फ्री होगी. साथ ही यहां पर म्युजिक, मर्चेंडाइज, फूट स्टॉल, मजेदार पेय, फेस पेंटिंग की व्यवस्था होगी. आइपीएल के ऑफिशियल स्पांसर भी कुछ मजेदार एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा.

दो लक्की विनर को मिलेगी जर्सी:

बताया गया कि इसमें इंट्री के समय सभी का रजिस्ट्रेशन होगा और प्रतिदिन दो लक्की विनर को खिलाड़ियों के हस्ताक्षर की गयी जर्सी भी मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola