Dhanbad News: प्रोफेशनल पुलिसिंग के लिए गुणवत्तापूर्ण व तकनीकी अनुसंधान पर जोर

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: प्रोफेशनल पुलिसिंग के लिए गुणवत्तापूर्ण व तकनीकी अनुसंधान पर जोर

पुलिस केंद्र धनबाद में आयोजित विशेष कार्यशाला का समापन. विभिन्न थाना व ओपी में पदस्थापित 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों ने लिया भाग.

विज्ञापन

पुलिस केंद्र धनबाद में एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में आयोजित विशेष कार्यशाला का समापन बुधवार को दूसरे दिन हो गया है. इसमें जिले के विभिन्न थाना व ओपी में पदस्थापित 100 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया. कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, तकनीकी पुलिसिंग, जनसंपर्क व पेशेवर कार्यशैली से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब तथा डीएसपी (विधि-व्यवस्था) प्रकाश सोय भी उपस्थित रहे.

समय से दाखिल करें चार्जशीट

एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों में निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करें. उन्होंने नये आपराधिक कानूनों का नियमित अध्ययन करने और अद्यतन कानूनी जानकारी रखने पर विशेष जोर दिया. इसके अलावा क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने, अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा स्थानीय सूचना तंत्र को मजबूत करने का निर्देश दिया. वहीं थाना आने वाले हर फरियादी की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान कर जनविश्वास बढ़ाने का संदेश दिया.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola