ePaper

Dhanbad News : सर्वर में गलत रीडिंग डाल जेबीवीएनएल को नुकसान पहुंंचा रहे ऊर्जा मित्र व बिजलीकर्मी

Updated at : 21 Jun 2025 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : सर्वर में गलत रीडिंग डाल जेबीवीएनएल को नुकसान पहुंंचा रहे ऊर्जा मित्र व बिजलीकर्मी

धनबाद एरिया बोर्ड के विभिन्न डिवीजनों के 45 ऊर्जा मित्र व बिजली कर्मियों पर है आरोप, जेबीवीएनएल के एपीटी जीएम ने दिया जांच का निर्देश

विज्ञापन

ऊर्जा मित्र व बिजली कर्मियों द्वारा बिलिंग सर्वर में गलत मीटर रीडिंग डाल कर जेबीवीएनएल को राजस्व का नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में जेबीवीएनएल के जीएम एपीटी श्रवण कुमार ने राज्य के सभी एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक को पत्र जारी कर जांच का निर्देश दिया है. उन्होंने पत्र में ऊर्जा मित्र, बिजली कर्मियों के साथ अधिकारियों का नाम भी जारी किया गया है, जिन्होंने उपभोक्ताओं के घर, प्रतिष्ठान में बिल निकालने के दौरान बिलिंग सॉफ्टवेयर में वर्तमान रीडिंग शून्य कर लाभ पहुंचाया है. धनबाद में जांच की जिम्मेवारी महाप्रबंधक अशोक कुमार सिन्हा को सौंपी गयी है. मुख्यालय द्वारा धनबाद एरिया बोर्ड अंतर्गत विभिन्न डिवीजन, सबडिवीजन में गड़बड़ी करने वाले कुल 45 ऊर्जा मित्र, बिजलीकर्मी व अधिकारियों का नाम जारी किया गया है. जिनपर बिलिंग के दौरान रीडिंग शून्य दर्ज कर बिल निकाल उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने व जेबीवीएनएल को राजस्व का नुकसान पहुंचाने का आरोप है.

इन पर हैं गड़बड़ी के आरोप

चिरकुंडा सबडिवीजन

शंकर कुमार श्रेष्ठ 19उत्तम प्रमाणिक 8

निरसा वन सबडिवीजन

जेई निरसा 4राजीव कुमार सिंह 2निरसा टू सबडिवीजनजेई शिवालीबाड़ी 7

सुमेश कुमार यादव 6डिगवाडीह सबडिवीजन

रॉकी कुमार 6शशि सिंह 5

झरिया सबडिवीजनगाजी अनवर 15

विनोद कुमार 3 मुकुंदा सबडिवीजनआईडी नंबर 71331028 2आईडी नंबर 71341032 1

सिंदरी सबडिवीजन

आईडी नंबर 71291085 10

शक्ति कुमार 2बरवाअड्डा सबडिवीजनसुनील कुमार महतो 24सुनील कुमार साव 7

गोविंदपुर सबडिवीजन

अरबाज आलम 22

मेराज अंसारी 9

टुंडी सबडिवीजनदिनेश प्रसाद पाल 7

आदित्य कुमार साव 7हीरापुर सबडिवीजन

अफरोज अख्तर 36

ऋतिक कुमार 11करकेंद सबडिवीजनआईडी नंबर 71471242 5नया बाजार सबडिवीजन

शशांक शेखर 63

बेरमो सबडिवीजनदीपक कुमार 12

सुरेंद्र सिंह 8गोमिया/कथारा सबडिवीजनकुंवर विवेकानंद 82नितिन मुकेश कुमार 21

जैनामोड़ सबडिवीजनसंजय कुमार महतो 16मुकुल लाल साव 16

गोमो सबडिवीजन

देवानंद पासवान 3कतरास सबडिवीजनचंदन कुमार 7इरफान 6

लोयाबाद/गणेशपुर सबडिवीजनविवेक चौहान 2चंदनकियारी सबडिवीजन

जे. अंसारी 1प्रदीप कुमार 1

चास रूरल सबडिवीजन

नंदलाल गोराई 67

लखन कुमार रजक 6चास अर्बन सबडिवीजन

अमित कुमार 22

राहुल कुमार 12

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARENDRA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By NARENDRA KUMAR SINGH

NARENDRA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola