Dhanbad News : मदर टेरेसा के बच्चों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : मदर टेरेसा के बच्चों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

Dhanbad News : मदर टेरेसा के बच्चों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

विज्ञापन

Dhanbad News : मदर टेरेसा उच्च विद्यालय रांगामाटी की छात्राओं का मंगलवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज भागा का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के लक्ष्मी ग्रुप से जुड़ी कुल 40 छात्राएं शामिल थीं. छात्राओं को कॉलेज के शिक्षक एनके सिंह ने पॉलिटेक्निक कॉलेज का भ्रमण करवाया. इस दौरान दसवीं के बाद इसकी उपयोगिता एवं आवश्यकता को बताया गया. छात्राओं ने भी कई सवाल पूछते हुए विशेष जानकारी प्राप्त की. गाइड के तौर पर मदर टेरेसा उच्च विद्यालय के शिक्षक रूपक कुमार ठाकुर मौजूद थे. छात्राओं में पायल कुमारी, अदिति कुमारी संगम कुमारी, आशा कुमारी, साहिब परवीन, जीवा परवीन, सृष्टि कुमारी, माही कुमारी आदि थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola