दिन में डीवीसी ने की कटौती, दोपहर में आंधी के बाद घंटों बिजली गुल

Updated at : 07 Apr 2024 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
दिन में डीवीसी ने की कटौती, दोपहर में आंधी के बाद घंटों बिजली गुल

डीवीसी ने मेंटेनेंस के लिए पुटकी ग्रिड से बिजली सप्लाई बंद की

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद,

रविवार को शहर के लोगों को गंभीर बिजली संकट का सामना करना पड़ा. सुबह लगभग छह बजे डीवीसी ने मेंटेनेंस का हवाला देते हुए पुटकी ग्रिड से जेबीवीएनएल को बिजली सप्लाई बंद कर दी. इससे जेबीवीएनएल के गणेशपुर वन, टू, गोधर वन व टू को होने वाली बिजली सप्लाई ठप हो गई. मेंटेनेंस का काम पूरा होने के बाद दिन के लगभग 11 बजे डीवीसी ने बिजली आपूर्ति शुरू की. इसके कुछ ही घंटों बाद अपराह्न दो बजे आयी आंधी के कारण जेबीवीएनएल के कई उपकरणों में खराबी आने से शहर के बड़े इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. शहर के बैंक मोड़, पुराना बाजार, मनईटांड़, अशोक नगर, मटकुरिया, धनसार, झरिया रोड, पथराकुल्ही, माड़ी गोदाम, बरमसिया, हीरापुर, बरटांड़, धैया आदि इलाकों में अपराह्न दो बजे गुल हुई बिजली शाम लगभग पांच बजे लौटी. इसके बाद भी विभिन्न इलाकों में बिजली आने-जाने का सिलसिला चलता रहा. ऐसे में रविवार को शहर के लोगों को गंभीर बिजली संकट झेलना पड़ा.

सुगियाडीह में नया ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर पांच घंटे काटी बिजली:

इधर सुगियाडीह में नया ट्रांसफाॅर्मर लगाने को लेकर रविवार को सरायढेला क्षेत्र अंतर्गत बड़े इलाकों में बिजली बाधित रही. सुगियाडीह में ट्रांसफॉर्मर लगाने के कार्य को लेकर एसएनएमएमसीएच परिसर स्थित सबस्टेशन से निकलने वाली बिग बाजार फीडर से दोपहर 12 बजे बिजली सप्लाई बंद कर दी गई. ट्रांसफार्मर लगाने के बाद शाम लगभग पांच बजे बिजली आपूर्ति शुरू की गई. इससे बिग बाजार फीडर से संबंधित इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं को गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बता दें कि शनिवार की रात ओवरलोड के कारण सुगियाडीह में लगे डिस्ट्रीब्यूशन टांसफाॅर्मर में आग लग गई थी. रविवार को सुगियाडीह में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. नया ट्रांसफार्मर लगाने के लगभग 18 घंटे के बाद इलाके में बिजली आपूर्ति शुरू हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola