दुर्गा पूजा समिति जीएनएम हाई स्कूल मैदान की कमेटी का पुनर्गठन

Updated:
विज्ञापन

कतरास के जीएनएम हाई स्कूल मैदान दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया है। पंकज सिन्हा को अध्यक्ष और अमन जायसवाल को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

कतरास: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, जीएनएम हाई स्कूल मैदान की बैठक सोमवार को वरीय संरक्षक मोहन प्रसाद लाला की अध्यक्षता में हुई. इसमें दुर्गापूजा को लेकर पुरानी समिति को भंग कर नयी समिति का गठन किया गया. सर्वसम्मति से पंकज सिन्हा को अध्यक्ष, अमन जायसवाल को सचिव और चंद्रकांत कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया. कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अशोक शर्मा, बिनोद रजक, मनोज राय, दिलीप तर्वे, कुलदीप सिंह, रघुनाथ सिंह, मोनू सिंह और शैलेंद्र सिन्हा को जिम्मेदारी दी गयी. वहीं उपाध्यक्ष पद पर रामजी हजारी, गोपाल बोस, राखो हरि पटवा, अयोध्या सिंह, प्रदीप लाला, ईश्वर लाल शर्मा, राजा गुप्ता, रवि हजारी, अमित रजक, प्रकाश रजक चुने गये. निगरानी समिति में शंकर जायसवाल, मुकेश भट्ट, शैलेंद्र चौरसिया आदि शामिल हैं.


विज्ञापन
Kamdeo Singh

लेखक के बारे में

By Kamdeo Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola