डीएसए रेलवे ने यूथ स्टार क्लब को सात विकेट से हराया
Updated at : 24 May 2024 12:01 AM (IST)
विज्ञापन

रेलवे स्टेडियम में खेला गया सूर्या रियलकॉन सुपर डिवीजन का मैच
विज्ञापन
धनबाद.
धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित सूर्या रियलकॉन सुपर डिवीजन का मैच गुरुवार को रेलवे स्टेडियम में डीएसए रेलवे और यूथ स्टार क्लब के बीच खेला गया. इसमें डीएसए ने यूथ स्टार क्लब को सात विकेट से हरा दिया. डीएसए रेलवे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. यूथ स्टार क्लब के खिलाड़ी पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवर में 135 रन बनाकर ऑल आउट हो गये. अंश सिन्हा ने सर्वाधिक 31 रन बनाये. वहीं गेंदबाजी में राहुल प्रसाद चार विकेट, आशुतोष कुमार ने दो, इबने खान, सुनील व मनीष ने एक-एक विकेट लिये. बाद में बल्लेबाजी करते हुए डीएसए रेलवे की टीम ने 12.3 ओवर में तीन विकेट पर 141 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीत लिया. इबने खान ने नाबाद 56 रन, पप्पू सिंह ने 40 रन बनाये. गेंदबाजी में राज, सुबराज व अंश ने एक-एक विकेट लिये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




