Dhanbad News: अजहरुद्दीन अंसारी व बाबू खान ने कई राज्यों में फैला रखा है ड्रग्स का धंधा

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: अजहरुद्दीन अंसारी व बाबू खान ने कई राज्यों में फैला रखा है ड्रग्स का धंधा

Dhanbad News: कुमारधुबी ओवरब्रिज के पास जांच के दौरान ड्रग्स का धंधेबाज गिरफ्तार

विज्ञापन

Dhanbad News: कुमारधुबी ओवरब्रिज के पास जांच के दौरान गिरफ्तार अंतरप्रांतीय अपराधी अजहरुद्दीन अंसारी उर्फ शारुख ड्रग्स के धंधे में लिप्त रहा है. अजहरुद्दीन व फरार बाबू खान ने कई राज्यों में ड्रग्स का धंधा फैला रखा है. दोनों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है. पुलिस दोनों की कुंडली खंगालने में जुटी है. कुमारधुबी शिवलीबाड़ी रहमतनगर निवासी अजहरुद्दीन वर्ष 2024 में कुमारधुबी ओपी क्षेत्र से ब्राउन शुगर बरामदगी मामले में जेल जा चुका है, जबकि बाबू खान वर्ष 2018 एवं 2019 में चोरी के मामले में जेल जा चुका है. इस मामले में दोनों के खिलाफ चिरकुंडा थाना में कांड संख्या 21/2026 में बीएनएस की धारा 111, एनडीपीएस एक्ट 21(ए)/22 (ए) एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. विशेष चेकिंग अभियान में थाना प्रभारी रामजी राय, एसआइ अर्जुन कुमार सिंह, एसआइ रॉबिन्स मुंडरी, एएसआई रजनीश कुमार सिंह, एएसआई राजदेव राम, गांधी किस्कू, धीरजु उरांव, प्रदीप उरांव, परिमल दत्त, मुरारी कुमार शामिल थे.

ब्राउन शुगर की बड़ी खेप के साथ पकड़ में आने से बच गया था अजहरुद्दीन

अंतरराज्यीय ब्राउन शुगर कारोबारी शारूख को पकड़ने के लिए काफी लंबे अरसे से पूरे निरसा अनुमंडल के पुलिस के साथ साथ बंगाल की पुलिस भी लगी हुई थी लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था. 16 जुलाई 2024 को वह ब्राउन शुगर के बड़ी खेप के साथ बंगाल पुलिस के हाथ आते आते बच गया था और उसका साथी नसिरुल्लाह उर्फ धन्नू पकड़ा गया था. आसनसोल नार्थ थाना पुलिस द्वारा नसिरुल्लाह को रिमांड पर लेने के दौरान एसडीपीओ निरसा के निर्देश पर गलफड़बाड़ी प्रभारी दीपक कुमार दास व तत्कालीन प्रभारी कुमारधुबी राजेश लोहरा नार्थ थाना जाकर पूछताछ किया. सूत्रों के अनुसार पूछताछ में यह बात सामने आया था कि शिवलीबाड़ी रहमतनगर निवासी शारूख इस क्षेत्र में नशीले पदार्थ कारोबार का सरगना है. उसके बाद से ही पुलिस उसे पकड़ने को ले प्रयास कर रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola