Dhanbad News: जिला उपभोक्ता आयोग ने बिल्डर के खिलाफ डिस्ट्रेस वारंट जारी किया

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: जिला उपभोक्ता आयोग ने बिल्डर के खिलाफ डिस्ट्रेस वारंट जारी किया

जिला उपभोक्ता आयोग ने एक इजराय वाद में सुनवाई करते हुए विपक्षी राजेंद्र कुमार दास प्रोपराइटर नारायणी बिल्डर्स सीसीडब्ल्यूओ सरायढेला के खिलाफ डिस्ट्रेस वारंट जारी करने का आदेश दिया है.

विज्ञापन

धनबाद.

जिला उपभोक्ता आयोग धनबाद के अध्यक्ष ललित प्रकाश चौबे व सदस्य शिप्रा की खंडपीठ ने एक इजराय वाद में सुनवाई करते हुए विपक्षी राजेंद्र कुमार दास प्रोपराइटर नारायणी बिल्डर्स सीसीडब्ल्यूओ सरायढेला के खिलाफ डिस्ट्रेस वारंट जारी करने का आदेश दिया है. पूर्व में भी विपक्षी की गिरफ्तारी के लिए डिस्ट्रेस वारंट को थाना प्रभारी सरायढेला को भेजा गया था. हालांकि आज तक उसका तामिला प्रतिवेदन आयोग को प्राप्त नहीं हुआ है. इसे आयोग ने गंभीरता से लिया है.

डुप्लेक्स खरीदने के लिए दिये थे पांच लाख रुपये

परिवादी हाउसिंग कॉलोनी धनबाद निवासी टिंकू कुमार सिन्हा ने डुप्लेक्स मकान के लिए विपक्षी राजेंद्र कुमार दास प्रोपराइटर नारायणी बिल्डर्स को पांच लाख रुपये दिये थे. बाद में बिल्डर ने परिवादी को ना तो डुप्लेक्स दिया और ना ही उसके रुपये लौटाये. बाध्य होकर श्री सिन्हा ने जिला उपभोक्ता आयोग में उपभोक्ता वाद संख्या 80/22 दायर किया था. जिला उपभोक्ता आयोग धनबाद ने इस मामले में पांच जून 2024 को परिवादी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए विपक्षी बिल्डर्स को आदेश दिया था कि वह परिवादी को पांच लाख रुपये 18% वार्षिक ब्याज के साथ भुगतान कर दे. इसके बाद भी भुगतान नहीं होने पर परिवादी टिंकू कुमार सिन्हा ने पारित आदेश का अनुपालन कराने के लिए जिला उपभोक्ता आयोग धनबाद में इजराय वाद संख्या 14/24 दायर किया था, जो आज भी लंबित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola