DHANBAD: बलियापुर के फ्लोराइड प्रभावित गांवों में पाइप लाइन से गंदे पानी की आपूर्ति

Updated:
विज्ञापन
DHANBAD: बलियापुर के फ्लोराइड प्रभावित गांवों में पाइप लाइन से गंदे पानी की आपूर्ति

चापाकलों से वर्जित है पानी का सेवन, आम लोगों की परेशानी बढ़ी

विज्ञापन

चापाकलों से वर्जित है पानी का सेवन, आम लोगों की परेशानी बढ़ी बलियापुर. मेगा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत विभिन्न गांवों में पाइपलाइन द्वारा जलापूर्ति की जाती है. इस योजना के फेज वन में मंगलवार को विभिन्न गांवों में आपूर्ति की गयी नल जल का पानी काफी गंदा होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. क्षेत्र के फेज वन में सप्लाई पानी मलमेटा एवं काफी गंदा होने से लोग नल जल का पानी उपभोग नहीं कर पा रहे हैं. मालूम हो कि क्षेत्र की घड़बड़ पंचायत के कई गांवों में चापाकल से फ्लोराइड युक्त गंदा पानी निकलने से विभाग ने वैसे चापाकलो के पानी का सेवन वर्जित कर दिया गया है. वैसे गांव के लोग नल जल योजना का पानी पर ही निर्भर है. मालूम हो कि योजना के फेस वन में कुल 41 गांवों को नलजल योजना के तहत जलापूर्ति की जाती है. योजना का गंदा पानी सप्लाई होने के संबंध में पेयजल व स्वच्छता विभाग के जूनियर इंजीनियर लखीराम मांझी से पूछे जाने पर उन्होंने पहले तो इस पर अनविज्ञता जाहिर की. बाद में उन्होंने गंदा पानी सप्लाई होने के मामले पर संज्ञान लेने की बातें कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola