Dhanbad News: धान खरीदारी की प्रक्रिया में लाएं तेजी : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: धान खरीदारी की प्रक्रिया में लाएं तेजी : उपायुक्त

Dhanbad News: वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य सरकार की ओर से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप धान खरीदारी की प्रगति, नये किसानों के निबंधन, सीएमआर की स्थिति, किसानों को भुगतान, गोदामों की उपलब्धता व धान के सुरक्षित भंडारण सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

धनबाद, जिला समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को धान खरीदारी को लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य सरकार की ओर से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप धान खरीदारी की प्रगति, नये किसानों के निबंधन, सीएमआर की स्थिति, किसानों को भुगतान, गोदामों की उपलब्धता व धान के सुरक्षित भंडारण सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी. उपायुक्त श्री रंजन ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को धान खरीदारी की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें. साथ ही किसान मित्रों को प्रत्येक 10 योग्य किसानों का निबंधन कराने का लक्ष्य भी दिया गया, ताकि अधिक से अधिक किसान खरीदारी प्रक्रिया से जुड़ सकें. टुंडी स्थित गोदाम तक पहुंच पथ निर्माण को लेकर संबंधित कार्यकारी एजेंसी को निर्देश दिये, ताकि गोदाम का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके. उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी अधिप्राप्ति केंद्र या भंडार गृह की क्षमता 90 प्रतिशत से अधिक होने पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा भौतिक निरीक्षण कर धान के सुरक्षित भंडारण की पुष्टि की जाये. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश, जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola